C DAC JOLLITY

सी-डैक का मिशन स्टेटमेंट एक गहरी सोच और सी-डैक के सदस्यों के साथ ए विमर्श से पैदा हुआ है। मिशन स्टेटमेंट जैसे कि नीचे परिभाषित किया गया है, यह सी-डैक की संरचना और चरित्र को प्रतिबिंबित करता है और सी-डैक के दर्शन की पूर्णता को एकीकृत करता है As Defined Below, Reflects The Fabric And Character Of C-DAC And Integrates In The Fulfillment OfC-DAC S Vision.

आर्थिक एवं मानव विकास के लिए विश्वस्तरीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी समाधानों के प्रारूपण, विकास एवं संस्थापन हेतु प्रमुख अनुसंधान एवं विकास संस्थान के रूप में पहचान बनाना।.

Meet the dream team

photo1

C DAC JOLLITY

02876 244473

photo2

C DAC JOLLITY

02876 244473

photo3

C DAC JOLLITY

02876 244473

photo4

C DAC JOLLITY

02876 244473

More about us

सामूहिक रूपरेखा होमसामूहिक रूपरेखा प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक प्रधान अनुसंधान एवं विकास संस्था है, जो सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा संबद्ध क्षेत्रों में अनुसंधान कार्य करती है। सी-डैक के विभिन्न क्षेत्रों का विकास अलग-अलग समयों में हुआ है, जिनमें से कई क्षेत्र, तत्कालीन माँग के परिणामस्वरूप उभर कर सामने आए हैं।.

सी-डैक की स्थापना वर्ष 1988 में अमेरिका द्वारा सुपर कंप्यूटर निर्यात करने से इन्कार करने के फलस्वरूप सुपर कंप्यूटर के निर्माण हेतु की गई। तब से लेकर आज तक सी-डैक ने 1988 में 1 GF वाले PARAM (परम्) के निर्माण के बाद इसकी कई पीढ़ियों का निर्माण किया।. लगभग इसी समय सी-डैक ने GIST ग्रुप (ग्राफिक्स एवं इन्टैलिजैंस आधारित लिपि प्रौद्योगिकी) की स्थापना के साथ भारतीय भाषा संगणन की शुरुआत की। वर्ष 1985 में स्थापित राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी केंद्र (NCST) ने भी इसी समय भारतीय भाषा के संगणन पर कार्य करना आरंभ किया।.

विभिन्न राज्य इलेक्ट्रॉनिक निगमों की सहायक इकाइयों के रूप में प्रारंभ विभिन्न घटकों वाला भारतीय इलेक्ट्रॉनिकी अनुसंधान एवं विकास केंद्र (ईआर एवं डीसीआई) को 1988 के लगभग इलेक्ट्रॉनिकी एवं दूरसंचार विभाग (अब एमईआईटीवाई) के अंतर्गत लाया गया था। वे प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयोगों के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे।. समय के अनुसार सी-डैक ने अन्य कई नए क्षेत्रों, जैसे स्वास्थ्य सूचना इत्यादि में अपना प्रसार किया; शुरूआत में एनसीएसटी का लक्ष्य सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पर केंद्रित था। सी-डैक ने 1994 में शिक्षण तथा प्रशिक्षण गतिविधियों में अपना विस्तार किया जो अब भारतीय उद्योगों की बढ़ती जरूरतों को फिनिशिंग स्कूल के माध्यम से पूरा करने के लिए प्रभावी रूप से प्रयत्नशील है।. सी-डैक आज देश में आईसीटी व ई (सूचना, संचार प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिकी) में एक प्रमुख अनुसंधान व विकास संस्थान के रूप में उभरा है। यह इन क्षेत्रों में वैश्विक विकास के संदर्भ में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है तथा चयनित बुनियादी क्षेत्रों में बाजार की आवश्यकता में बदलाव को ध्यान में रख रहा है। इस प्रक्रिया में, सूचना प्रौद्योगिकी में राष्ट्र की नीति तथा व्यावहारिक उपायों और पहलों को लागू करने के लिए सी-डैक एमईआईटीवाई के साथ निकटता से काम करते हुए एक अनूठे पहलू का प्रतिनिधित्व करता है। अपनी मूल संस्था, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार तथा वित्त पोषित एजेंसियों, सहयोगियों, उपयोगकर्ताओं और बाजार-स्थल सहित अन्य हितधारकों से प्राप्त कार्य-आदेश के अनुसार सी-डैक अत्याधुनिक अनुसंधान और विकास के लिए एक संस्थान के रूप में प्रौद्योगिकियों को उभारने / सक्षम करने में सूचना, संचार प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रानिकी (आईसीटी व ई) क्रांति, सतत क्षमता निर्माण तथा अर्थ व्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के लिए उत्पाद एवं समाधानों को विकसित और परिनियोजित करने के लिए अपनी विशेषज्ञता, क्षमता और कौशल में नयापन लाने तथा लाभ उठाने में सबसे आगे है।.

pc
Projects done
Our Clients
Customer Satisfaction
Click For Likes
Total Employee
Establish Year

Services

दक्षिण एशिया मंथन पुरस्कार 2016-17

होम पुरस्कार एवं प्रशस्तियाँ होमपुरस्कार एवं प्रशस्तियाँ यहां 1997 से सी-डैक को मिले पुरस्कार एवं प्रशस्तियों को दर्शाया गया है।. वर्ष: 2017 |2016 | 2015 | 2014 | 2013 | 2012 | 2011 | 2010 | 2009| 2008 | 2007 | 2006 | 2005 | 2004 | 2003 | 2002 | 2001 | 2000 | 1999 | 1998 | 1997 वर्ष 2017 दक्षिण एशिया मंथन पुरस्कार 2016-17 South Asia Manthan Award 2016-17पूर्वोत्तर राज्यों (सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड) के लिए चल रही उत्तर-पूर्व परियोजना - केंद्रीकृत ई-नीलामी प्रणाली के तहत, सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी ग्रुप ऑफ सी-डैक कोलकाता द्वारा विकसित, पूर्वोत्तर-नई ऑनलाइन नीलामी प्रणाली को सूरज कुंड मैदान, फरीदाबाद, हरियाणा में 25 फरवरी, 2017 को आयोजित 13 वे मंथन पुरस्कार शिखर सम्मेलन में बिजनेस एंड कॉमर्स की श्रेणी में दक्षिण एशिया मंथन पुरस्कार 2016-17 प्राप्त हुआ। ऑनलाइन नीलामी प्रणाली (https://eauction-neramac.in) ने बेहतर कीमतों के लिए पूर्वोत्तर किसानों के उत्पादन की सीधी नीलामी आयोजित करके NERAMAC का उपयोग करने के लिए भारत के उत्तर-पूर्व राज्य में पहले से ही परिनियोजित कर दिया है। परियोजना को श्री-गौतम कुमार साहा, वैज्ञानिक-ई और परियोजना प्रमुख अन्वेषक द्वारा प्रस्तुत किया गया है।.

सफलता की कहानियां

हमारे ग्राहक हमारे सर्वोत्तम और सबसे भरोसेमंद राजदूत हैं। उन्हें आपको C-DAC की पारंपरिक क्लाइंट/सर्वर और तेजी से बढ़ते ई-बिजनेस/ई-कॉमर्स अनुप्रयोग बाजार में उत्कृष्टता की जानकारी देने दें। हमनें यहां दो प्रवेशिकाओं की सूची बनाई है: अन्य प्रवेशिकाएं जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी।.

सी डैक का नागरिक / ग्राहक अधिकार पत्र

सी-डैक का नागरिक/ग्राहक विशेषाधिकार सेवा के स्तर, सूचना, विकल्प और परामर्श, निष्पक्षता और सुगमता, शिकायतों का निपटारा, सौजन्य और ‘वैल्यू फॉर मनी’ के संदर्भ में नागरिकों/ग्राहकों के प्रति इसकी प्रतिबद्धता पर केन्द्रित होने के लिए एक सुव्यवस्थित प्रयास को दर्शाता है। इस चार्टर में संगठन के कार्यों के निष्पादन को लेकर आम लोग किस तरह की उम्मीद रखते हैं, यह भी शामिल है।.

नागरिक चार्टर का उद्देश्य है- सी-डैक और इसके ग्राहकों या नागरिकों के बीच विश्वास कायम रखना।.

गुणवत्ता नीति

सभी क्षेत्रों में चाहें विकास का क्षेत्र हो या प्रशासन या सेवाओं का, सी-डैक अपनी गतिविधियों में गुणवत्ता तथा उत्तम कार्यप्रणाली के प्रति सचेत है।.

सूचना अधिकार अधिनियम 2005

प्रत्येक सार्वजनिक प्राधिकरण के कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देने के क्रम में, सार्वजनिक प्राधिकरणों के नियंत्रण के तहत नागरिकों को जानकारी की निर्भय प्राप्ति के लिए सूचना अधिकार के व्यवहारिक पद्धति की व्यवस्था प्रदान करने के लिए एक अधिनियम जिसका नियोजन केंद्रीय सूचना आयोग और राज्य सूचना आयोग तथा इससे संबंधित या आनुषंगिक जुड़े मामलों के लिए किया गया है।.

मानव संसाधन सिद्धांत एवं नीति

सी-डैक के मानव संसाधन सिद्धांत के दायरे में कर्मचारी, इसके ‘सदस्य’ (सी-डैक परिवार के) आते हैं क्योंकि यह संस्थान के केन्द्र स्तर पर होता है।.

सी-डैक की उपलब्धि का श्रेय देश भर में 10 विभिन्न स्थानों में फैले इसके मजबूत मानव संसाधनों को जाता है। यह स्वयं कर्मचारी केंद्रित नीतियों का समर्थन करते हुए एक बड़ा शिक्षा मंच, सोचने, कुछ नया करने की आजादी, कार्य के लिए चुनौतीपूर्ण क्षेत्र एवं अनौपचारिक कार्य संस्कृति आदि उपलब्ध कराता है।.

सी-डैक अपने कर्मचारियों के योगदान को पूर्णरूपेण महत्व देता है तथा अपने मानव संसाधन मुद्दों को आंतरिक परिवेश सर्वेक्षणों एवं बाहरी परिवेशीय विचारों, दोनों के माध्यम से इस संबंध में सतत समीक्षा एवं इनपुट रेखांकन के तहत रखता है।.

सी-डैक प्रबंधन को यह विश्वास है कि बेहतर वर्गीकृत और कार्यात्मक सपाट संरचना वाला एक प्रभावी अंतर निजी संचार प्रणाली पहले से ही है, एचआर के महत्वपूर्ण क्षेत्र वर्तमान में उपलब्ध हैं तथा कर्मचारी केंद्रित एचआर नीति आगे और मजबूत होगी तथा आईटी पेशेवरों के दिलो-दिमाग में यह विश्वास पैदा करेगी कि काम करने के लिए वास्तव में सी-डैक एक सर्वोत्तम जगह है।.

उत्पाद एवं सेवाएं

हमारे उत्पादों, सेवाओं और समाधानों की व्यापक श्रृंखला का उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली (हेल्थ केयर सिस्टम), आँकड़ा भंडारण, मल्टीमीडिया और बहुभाषायी प्रौद्योगिकी, तकनीकी परामर्श सेवाओं के लिए नेटवर्किंग समाधान, प्रशिक्षण और ई-शासन समाधान की जरूरतों की पूर्ति करना है। इनके बारे में और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

devices

C DAC JOLLITY

Gallery

You can find the best work we have done here, see all of them you will be fascianted and you will fall in love with our quality and aesthetic of the wordly branded clients.

All

See more fantastic work

 CATALOGE DOWNLOAD

Contact form

Say hello to us, we will answer as soon as possible.